GST कैसे निकालें
GST जोड़ना: GST = कीमत × दर ÷ 100। जैसे ₹1,000 पर 18% GST = ₹180, कुल ₹1,180।
GST सहित कीमत से GST अलग करना: असली कीमत = कुल ÷ (1 + दर ÷ 100)। जैसे ₹1,180 में 18% GST शामिल है, तो असली कीमत ₹1,000 और GST ₹180।
CGST, SGST और IGST
अपने ही राज्य में बिक्री पर GST आधा-आधा CGST (केंद्र) और SGST (राज्य) में बँटता है। दूसरे राज्य में बिक्री पर पूरा GST IGST के रूप में लगता है।