होम / नौकरी और करियर / Salary calculator

Salary calculator: CTC से हाथ में कितना?

नौकरी के offer में लिखा CTC और हर महीने खाते में आने वाली salary अलग होती है। यहाँ CTC डालें और अंदाज़ा लगाएँ कि PF और tax कटने के बाद हाथ में कितना आएगा।

Professional tax हर राज्य में अलग है; कुछ राज्यों में लगता ही नहीं। अपनी salary slip या HR से पूछें।

CTC डालें

Income tax: नई कर व्यवस्था, Budget 2025 में घोषित slabs और ₹75,000 standard deduction के हिसाब से अनुमान; ₹50 लाख से ऊपर का surcharge, gratuity और bonus शामिल नहीं। बाद में नियम बदले हों या आप पुरानी व्यवस्था चुनते हैं तो नतीजा अलग होगा। सही हिसाब के लिए CA या HR से पुष्टि करें।

CTC और in-hand salary में फ़र्क क्यों?

CTC (Cost to Company) वह कुल रकम है जो कंपनी आप पर साल भर में खर्च करती है। इसमें कंपनी का PF हिस्सा, कई बार gratuity और insurance भी जुड़ा होता है। हर महीने आपकी salary से आपका PF हिस्सा, professional tax और income tax (TDS) कटता है। जो बचता है, वही in-hand salary है।

PF कितना कटता है

आम तौर पर basic salary का 12% आपकी salary से PF में जाता है और उतना ही कंपनी जमा करती है। कई कंपनियाँ PF को ₹15,000 basic पर सीमित रखती हैं, यानी ₹1,800 महीना। PF आपकी ही बचत है, जो बाद में ब्याज के साथ मिलती है।

ये tools भी काम आएँगे